HomeBiharडर और भय के खिलाफ वोटिंग करेगी बंगाल की जनता: मंगल पांडेय

डर और भय के खिलाफ वोटिंग करेगी बंगाल की जनता: मंगल पांडेय

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि यहां का सियासी माहौल लगातार भाजपा के पक्ष में बनता जा रहा है। पीएम मोदी के भरोसे पर जनता का विश्वसा अडिग है। पश्चिम बंगाल की जनता ने मन बना लिया है कि पहले चरण की वोटिंग में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और प्यार देगी। यहां की जनता ममता सरकार के कुशासन के खिलाफ एकजुट है और अब बदलाव के मूड में हैं।

मंगल पांडेय ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है। यह विश्वास और मजबूत होता जा रहा है कि बंगाल में बदलाव होगा। पिछले कई वर्षों से राज्य के लोग डर और भय के माहौल में जी रहे हैं और अब वे सरकार बदलना चाहते हैं। बंगाल में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। चुनाव परिणाम के बाद जो नया सवेरा आएगा, वह राज्य के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा, जिसमें हर नागरिक के लिए सम्मान, सुरक्षा और विकास की भावना होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी दृष्टि में भविष्य का बंगाल भयमुक्त और विकास आधारित शासन की ओर आगे बढ़ेगा। यही बंगाल की जनता व पीएम मोदी का सपना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है और महिला सीएम होने के बावजूद यहां महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने हैं। इसके साथ ही, उन्होंने रोजगार, किसानों की स्थिति और युवाओं के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि जनता बदलाव चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जो देश के हर वर्ग से जुड़े हुए हैं। चाहे वह मजदूर हो, किसान हो या आम नागरिक। अब बंगाल में पीएम मोदी के संकल्पों वाली समान अधिकार की समर्थक सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments