HomeBiharदिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट चौधरी, जानें...

दिल्ली से वापस लौटते ही नीतीश से मिले CM सम्राट चौधरी, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं. तस्वीरों में नीतीश कुमार सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री सिर झुकाकर उनका अभिवादन करते दिखे.

बिहार में नई सम्राट सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज यानी बुधवार शाम 6 बजे बुलाई गई है. इस बैठक में रोजगार और युवाओं से जुड़े बड़े फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

21 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राज्य के विकास और जनकल्याण को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन मिला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सहयोग बिहार की प्रगति को नई दिशा देगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की. उन्होंने राधामोहन सिंह और गिरिराज सिंह से मुलाकात कर राज्य के कई मुद्दों पर चर्चा की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments