HomeBiharBSEB इंटर एडमिशन 2026: नामांकन पोर्टल खुला, CBSE व अन्य बोर्ड के...

BSEB इंटर एडमिशन 2026: नामांकन पोर्टल खुला, CBSE व अन्य बोर्ड के छात्र इस तारीख तक करें आवेदन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के इंटरमीडिएट नामांकन के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी है। अब सीबीएसई और अन्य बोर्ड से मैट्रिक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इससे पहले बिहार बोर्ड से मैट्रिक पास छात्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सीबीएसई और अन्य बोर्ड के छात्रों के रिजल्ट देर से आने के कारण वे आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उनके लिए अलग से मौका दिया गया है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई? 

ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड के अलावा CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के स्टूडेंट्स भी OFSS पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. 

कैसे करें अप्लाई? 

छात्रों को आवेदन करने के लिए ofssbihar.net वेबसाइट पर जाना होगा. यहां रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी, फिर पसंद के स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) का चयन करना होगा. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना जरूरी है.

मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन

11वीं में एडमिशन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में जिन छात्रों का नाम होगा, उन्हें निर्धारित समय में संबंधित स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments