HomeBiharविजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा,...

विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब उनकी सुरक्षा Z+ केटेगरी से घटाकर Z श्रेणी कर दी गई है. यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया. इसमें नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा की गई.

पहले विजय कुमार सिन्हा को Z+ कैटेगरी की हाई लेवल सुरक्षा मिलती थी. अब सरकार ने खतरे के आकलन के आधार पर इसे कम कर दिया है. इसका मतलब है कि अब उनके साथ पहले के मुकाबले कम सुरक्षाकर्मी रहेंगे.

निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. उन्हें पहली बार इस स्तर की सुरक्षा मिली है. इसके अलावा श्रवण कुमार को Y+ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है. अब उनके साथ भी पुलिस सुरक्षा का खास इंतजाम रहेगा.

सरकार का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और खतरे के स्तर को देखते हुए लिया गया है. इस तरह के बदलाव समय-समय पर होते रहते हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था सही बनी रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments