HomeBiharआज बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, 11 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक

आज बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, 11 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज का दिन अहम हैं. हालांकि, अब तक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम है. इस बीच, मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी.

आपको बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो आज पटना पहुंचेंगे. बीजेपी ने दो बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसके बाद जेडीयू विधायक दल की भी बैठक होगी.

बता दें कि इन बैठकों के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है. इन बैठकों के बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments