HomeBiharCM नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, उपराष्ट्रपति ने दिलवाई शपथ

CM नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, उपराष्ट्रपति ने दिलवाई शपथ

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है।संसद भवन में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब सवा 12 बजे हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

नीतीश कुमार करीब दो दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे हैं। उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पद संभाला और राज्य की राजनीति में स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

बिहार में नई सरकार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन में बदलाव हो सकता है और नए चेहरे को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, अभी तक नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments