HomeBiharपटना में दीघा से रूपसपुर तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, जानिए वैकल्पिक रूट

पटना में दीघा से रूपसपुर तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, जानिए वैकल्पिक रूट

लाइव सिटीज, पटना: दीघा ओवरब्रिज से रूपसपुर आरओबी तक दो दिन गाड़ियों का आना-जाना बंद रहेगा. मोनोपोल लगाने के लिए यह ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. लेकिन इस दौरान बदले रूट से गाड़ियां चल सकेंगी.

दीघा लॉक से खगौल लॉक तक पटना मुख्य नहर के पश्चिम किनारे पर और बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से बनाए गए रोड के पूर्वी फ्लैंक पर ओवरहेड 132 केवी संचरण परिपथ बनाने के लिए मोनोपोल ट्रांसमिशन टावर का इरेक्शन किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, दीघा ओवरब्रिज से रूपसपुर आरओबी तक मंगलवार और बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा. मोनोपोल इरेक्शन के पहले फेज में ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान पाटलिपुत्र स्टेशन के निकास से उत्तर की ओर जाने के लिए गाड़ियां दीघा ब्रिज से आगे की ओर जायेंगे. पाटलिपुत्र स्टेशन से दक्षिण जाने के लिए दीघा ब्रिज से दानापुर कैंट से सगुना मोड़ से बेली रोड होते हुए जा सकेंगे.

इसके साथ ही दीघा आरओबी से बेली रोड जाने के लिए दानापुर कैंट सगुना मोड़ होते हुए जा सकते हैं. इस रास्ते का उपयोग दीघा आरओबी से पाटलिपुत्र जंक्शन के लिए नहीं किया जाएगा. मोनोपोल इरेक्शन के सेकंड फेज में ट्रैफिक को पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन के निकास से दक्षिण दिशा की ओर जाने के लिए बेली रोड से होकर जाना होगा. इस दौरान पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन से उत्तर दिशा की ओर जाने के लिए दीघा पुल से गाड़ियां जायेंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments