HomeBiharगर्मी के असर से बदला स्कूल टाइम, बिहार में 6 अप्रैल से...

गर्मी के असर से बदला स्कूल टाइम, बिहार में 6 अप्रैल से सुबह 6:30 से क्लास शुरू

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के सभी करीब 80 हजार सरकारी विद्यालय अब 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. इस बदलाव के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. शिक्षकों को 12:30 बजे तक स्कूल में रहना होगा

यह निर्णय गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके. कई जिलों ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पूर्व निर्देशों के आधार पर हैं.

नए टाइम टेबल के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना और चेतना सत्र आयोजित किया जाएगा. इसके बाद 7:00 बजे से कक्षाओं की शुरुआत होगी. पहली घंटी 7:00 से 7:40 बजे, दूसरी 7:40 से 8:20 बजे और तीसरी 8:20 से 9:00 बजे तक चलेगी.

9:00 से 9:40 बजे तक मध्यांतर रखा गया है. इसी दौरान प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) दिया जाएगा. इसके बाद 9:40 से 10:20 बजे तक चौथी घंटी की पढ़ाई होगी.

इसके बाद 10:20 से 11:00 बजे तक पांचवीं, 11:00 से 11:40 बजे तक छठी और 11:40 से 12:20 बजे तक सातवीं घंटी चलेगी. सातवीं घंटी के बाद 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी. बच्चों की छुट्टी के बाद 12:20 से 12:30 बजे तक शिक्षक प्रधानाध्यापक की देखरेख में दिनभर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे. साथ ही अगले दिन की योजना और दिए गए होमवर्क की जांच भी की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments