HomeBiharबिहार में कांग्रेस का बड़ा फैसला, 53 नए जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति;...

बिहार में कांग्रेस का बड़ा फैसला, 53 नए जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति; देखें नाम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में संगठन मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है. पार्टी की तरफ से बिहार में 53 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद, 53 जिलों में जिला कांग्रेस समितियों के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. यह कदम पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हालिया कमजोर प्रदर्शन के बाद पुनर्गठन काफी जरूरी थी. बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि मात्र 6 सीटों पर उसे जीत मिली. 2020 में भी यही हाल रहा, जब पार्टी ने 70 में से सिर्फ 19 सीटों पर जीत हासिल की. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठनात्मक जिलों को पुनर्गठित करने और नए डीसीसी अध्यक्षों की तत्काल नियुक्ति करने का प्रस्ताव मंजूर किया

इस प्रक्रिया में AICC पर्यवेक्षकों ने जिलास्तरीय समीक्षा की, पार्टी कार्यकर्ताओं और हितधारकों से बातचीत की और विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. इसके बाद वरिष्ठ नेतृत्व ने पर्यवेक्षकों के साथ व्यक्तिगत चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया. बता दें कि फरवरी 2024 में बिहार फ्लोर टेस्ट के दौरान कई कांग्रेस विधायक क्रॉस वोटिंग में शामिल हुए. इसके अलावा 2026 के राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों में से तीन मतदान में अनुपस्थित रहे, जिससे भाजपा के शिवेश कुमार राम ने राजद के अमरेंद्र धारी सिंह को हराया.

इन सभी कारणों से पार्टी नेतृत्व ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने का फैसला किया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यालय की सूची के अनुसार, नए डीसीसी अध्यक्ष कई जिलों में नियुक्त किए गए हैं. प्रमुख नियुक्तियों में मोहम्मद मासूम रजा (अररिया), मोहम्मद कैफ (अरवल), आनंद शंकर सिंह (औरंगाबाद), जितेन्द्र सिंह (बांका), शिव प्रकाश गरीबदास (बेगूसराय), प्रवीन सिंह कुशवाह (भागलपुर), डॉ. श्रीधर तिवारी (भोजपुर), पंकज कुमार उपाध्याय (बक्सर), मिथिलेश चौधरी (दरभंगा ग्रामीण), डॉ. जामाल हसन (दरभंगा शहरी), संतोष कुमार (शेरघाटी–बोधगया), राजनीश कुमार (गया) और ओम प्रकाश गर्ग (गोपालगंज) शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments