HomeBiharबिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस...

बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार कैडर के चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी देते हुए प्रोन्नत किया गया है.राज्य सरकार ने इन्हें पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है. यह फैसला उनके लंबे अनुभव, उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार और अनुपमा नीलेकर चंद्रा को अपर पुलिस महानिदेशक कोटि से पुलिस महानिदेशक कोटी में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है. इन्हें वेतनमान स्तर-16 में प्रमोट किया गया है.

वहीं बिहार में पदस्थापित भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के दो अफसर को भी प्रोन्नति दी गई है. इनमें डॉक्टर परेश सक्सेना और निर्मल कुमार आजाद शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments