HomeBiharसीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी , जानें...

सीएम नीतीश के इस्तीफे से इमोशनल हुए मंत्री अशोक चौधरी , जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: सीएम Nitish Kumar के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में भावुक पल देखने को मिला। मंत्री Ashok Chaudhary मीडिया से बातचीत के दौरान खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और अभिभावक की तरह हैं। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा पाई है। इस्तीफे की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी मायूसी देखी जा रही है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि “ऐसे नेता का साथ मिलना सौभाग्य की बात है।” यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी काफी भावुक कर देने वाला रहा।यह मुख्यमंत्री का निर्णय था कि वे राज्यसभा जाएं. 2014 से ही उनको देख रहे हैं। अब सीएम नीतीश के नहीं रहने से उनकी कमी खलेगी। उनका डांटना, समझाना, बीच-बीच में खड़े होकर मंत्रियों को प्रोटेक्ट करना यह सब मिस करेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि उनका स्नेह तो सबके साथ है।छोटे से स्टाफ से लेकर मंत्री तक के साथ उनका स्नेह रहा है। वो एक मुख्यमंत्री या नेता नहीं बल्कि अभिभावक हैं। देश को ऐसा नेता ना कभी मिला और ना ही आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने सिर्फ अपने राज्य की चिंता की. अपने लिए उन्होंने कोई राजनीति नहीं किया। बिहार उनके गार्जियनशिप में चला है और आगे भी चलता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments