HomeBiharनितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा- बिहार के विकास के...

नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा- बिहार के विकास के लिए हमेशा करूंगा काम

लाइव सिटीज, पटना: राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. इस बीच उन्होंने भावुक प्रतिक्रिया दी है. एक्स पर पोस्ट करते हुए बांकीपुर और बिहार की जनता को संबोधित करते हुए काफी कुछ कहा है. अपने पिता को भी याद किया है.

अपने एक्स पोस्ट में नितिन नवीन लिखते हैं, “बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया. 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है

आगे कहा, “मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया. इसी का प्रतिफल है कि यहां की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया. सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया.

नितिन नवीन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया. कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे बिहार सरकार के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों, नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफलता मिली. इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments