HomeBiharरामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में रामनवमी को लेकर इस बार सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम किए गए हैं. बिहार के हर जिले में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कुल 45 अतिरिक्त कंपनियां सुरक्षा में लगाई गई हैं और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं. पूरे राज्य में 29 मार्च तक यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी.

डीजीपी विनय कुमार ने सभी बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी शरारती या असामाजिक तत्व को बख्शा न जाए. अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है. साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

रामनवमी के दिन मंदिरों में भारी भीड़ होती है और कई जगहों पर महावीरी झंडा और शोभायात्राएं भी निकलती हैं. ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. बिहार के गया, रोहतास, नालंदा, दरभंगा, नवगछिया और खगड़िया जिलों को ज्यादा संवेदनशील माना गया है और वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments