HomeBiharपटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29...

पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

लाइव सिटीज, पटना: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 27 से 29 मार्च के बीच बिहार में मौसम तेजी से बदलने वाला है. बिहार के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक, बारिश, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम ज्यादा खराब हो सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है. यहां भी मौसम खराब रहेगा लेकिन खतरा थोड़ा कम है. 28 से 29 मार्च के बीच सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि राजधानी में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है. 27 और 28 मार्च को गरज के साथ बारिश होगी. 29 और 30 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments