HomeBiharबीजेपी की बैठक के बाद शिवेश राम ने तेजस्वी-ओवैसी से की अपील,...

बीजेपी की बैठक के बाद शिवेश राम ने तेजस्वी-ओवैसी से की अपील, जानें क्या

लाइव सिटीज, पटना: राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. आज पटना में बीजेपी और जेडीयू की अलग-अलग बैठक हुई. बीजेपी की बात करें तो, स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान बीजेपी नेता शिवेश राम, पूर्व विधायक नीरज बबलू, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

बैठक खत्म होने के बाद बीजेपी नेता और राज्यसभा के लिए बीजेपी के कैंडिडेट शिवेश राम ने बैठक को लेकर कहा, संगठन की बैठक होती रहती है. एनडीए एकजुट है. हमारी जीत होगी. साथ ही तेजस्वी यादव की AIMIM की पार्टी के विधायकों के साथ बैठक पर कहा, ओवैसी ने तो राजद के खिलाफ चुनाव लड़ा था. अब उनको जो करना है करे. लेकिन वो लोग सिर्फ 35 ही हैं.

तीन वोटों के जुगाड़ के सवाल पर शिवेश राम ने कहा, किसी तरह का कोई जुगाड़ नहीं किया जा रहा है. हमलोग एकसाथ हैं. मैं दलित का बेटा हूं, दलित समाज से आता हूं. ऐसे में सबको खुश होना चाहिए कि बीजेपी एक रविदास समाज के बेटे को आगे बढ़ा रही है. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी से आग्रह किया कि उन्हें दलित के बेटे के साथ खड़ा होना चाहिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments