लाइव सिटीज, पटना: राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav करीब 10 दिन बाद दिल्ली से पटना लौट आए हैं। दिल्ली में उनका रूटीन चेकअप और स्वास्थ्य जांच हुई। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi भी मौजूद थीं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया।
जबरदस्ती हटाया जा रहा है और उनकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए। राबड़ी ने साफ कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहकर बिहार के लिए काम करना चाहिए।
दरअसल, राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में यह इच्छा थी कि वह बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी क्रम में वह इस बार राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा समर्थन रहेगा।
