HomeBiharबिहार में दर्दनाक हादसा, बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे पिता समेत...

बिहार में दर्दनाक हादसा, बेटी का तिलक चढ़ाकर लौट रहे पिता समेत तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

लाइव सिटीज, पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ऑटो में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मृतक और घायल सभी धमदाहा थाना क्षेत्र के कुवारी गांव के निवासी हैं. मृतकों में जागो ऋषि, कृष्णा ऋषि और कंचन देवी शामिल है. जागो ऋषि अपनी बेटी के शादी का तिलक चढ़ाकर परिवार के साथ पटना रेका गांव से ऑटो से वापस लौट रहे थे. खुशी के माहौल में अचानक यह हादसा हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है. मृतक जागो ऋषि सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त करने की कोशिश की, लेकिन चालक अब तक नहीं मिला है. घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों में आक्रोश है और पुलिस जांच में जुटी हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments