HomeBiharजेल से बाहर आए पप्पू यादव, कहा- सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा...

जेल से बाहर आए पप्पू यादव, कहा- सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा पता नहीं था

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली, जब अदालत ने तीन अलग-अलग मामलों में उन्हें जमानत दे दी. जमानत आदेश मिलने के बाद शाम करीब 6 बजे वे बेऊर जेल से रिहा होकर बाहर आए. कोर्ट ने जमानत देते हुए यह शर्त रखी है कि जिस-जिस मामले में सुनवाई होगी, उसमें उन्हें सशरीर उपस्थित होना अनिवार्य होगा.

सांसद की रिहाई की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया. जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पप्पू यादव जेल से बाहर निकले और मीडिया से बातचीत की.

रिहा होने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा कि कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे, यह मुझे नहीं पता था. मुझे समझ में नहीं आता कि प्रशासन ने मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया?

पप्पू यादव ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई एक साजिश के तहत की गई. सरकार में एक-दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी की है. एक दिल्ली के नेता, एक बिहार के नेता और एक पूर्णिया के नेता की यह साजिश है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments