लाइव सिटीज, पटना: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मुद्दे पर विधायक अनंत सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने छात्रों के साथ हुए व्यवहार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए।अनंत सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों और उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन को संभालने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। छात्रों पर बल प्रयोग से समस्या का समाधान नहीं होता।
अनंत सिंह से छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज है या नहीं, यह अलग विषय है। उनकी मांगों को सुनना चाहिए और उसके बाद सरकार जो उचित समझे, वह फैसला करे। लेकिन छात्रों पर मारपीट या लाठीचार्ज करना सही नहीं है।
अनंत सिंह ने कहा कि “आप मांग पूरी कीजिए या नहीं पूरी कीजिए, यह अलग बात है, लेकिन जिस तरह से छात्रों को पीटा जाता है, वह सही बात नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की मांग को सुनकर सरकार अपनी मर्जी से फैसला कर सकती है, लेकिन छात्रों को मारने का कोई नियम नहीं है।
