लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज मंगलवार को छठवां दिन है. सदन की कार्यवाही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हिस्सा ले रहे हैं. वहीं कानून व्यवस्था पर सदन के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा आज भी जारी है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा नवीन ने कहा कि सदन में जो हमें सम्मान मिला है उसके लिए मैं आदर व्यक्त करता हूं. 2006 में मैं पहली बार विधायक बना. मुख्यमंत्री जी ने बिहार की छवि को बदलने का काम किया है. बिहार अगर सम्मान पा रहा है तो हम लोगों के 30 साल के मेहनत का प्रतिफल है. देश के प्रधानमंत्री ने जहां सेवा भाव से काम किया
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशासन लाने में सफलता हासिल की. जनता से हम उसी रूप में जुड़े कि हम जब नहीं भी रहे तो हमारे काम को याद किया जाए. सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं. बिहार के विकास के लिए जो कुछ भी मेरी भूमिका होगी उसे मैं निभाने का काम करूंगा.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से शांति बनाए रखने की अपील की. लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा, और सदन से वॉकआउट कर गए. इस पर संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि, विपक्षी दल मुख्यमंत्री से जवाब की मांग कर रहे है और सरकार जवाब दे रही है.
