HomeBiharठंड ने पढ़ाई पर लगाई ब्रेक, पटना में 8वीं तक के स्कूल...

ठंड ने पढ़ाई पर लगाई ब्रेक, पटना में 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

लाइव सिटीज, पटना: पटना समेत बिहार के कई जिलो में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह कई जिलों में घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। भीषण ठंड को देखते हुए पटना जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई 11 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी। कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश 9 जनवरी से लागू होगा।

पटना जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से जो आदेश जारी किए गए हैं उसमें कहा गया है कि जिले में पढ़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है।

इसके अलावा वर्ग 8 से ऊपर तक के सभी क्लास सुबह साढ़े बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे के बीच ही संचालित किए जाएंगे। हालांकि, प्री-बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए चलाए जाने वाले विशेष कक्षाओं को इससे मुक्त रखा गया है। 9 जवनरी से इस नए आदेश को लागू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments