HomeBiharमुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का...

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन टनल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

लाइव सिटीज, पटना: संग्रहालय को जोड़नेवाले अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टनल के निर्माण कार्य की प्रगति और अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। नेहरू पथ के समीप हड़ताली मोड़ स्थित निर्माणाधीन म्यूज़ियम सब-वे टनल का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होगी, इसे ध्यान में रखते हुए पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि टनल का निर्माण इस प्रकार कराये जिससे नेहरू पथ पर आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार संग्रहालय और पटना निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण करने के पूर्व बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे 60 आवास एवं ऑफिसर्स हॉस्टल कैम्पस के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साइट प्लान के माध्यम से अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहाँ 11 मंजिला भवन का निर्माण कराया जाना है। यहाँ निर्मित होनेवाले भवन के नये परिसर में सोलर पार्किंग शेड, ओपेन पार्किंग, क्लब हाउस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यहां पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध रहेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस काम को तेजी से आगे बढ़ायें। हमारे मन में पहले से ही यह इच्छा थी कि पुराने स्ट्रक्चर को तोड़कर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बने जो हर प्रकार की आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हो। नेहरू पथ के किनारे इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से आवासन की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments