HomeBihar1 करोड़ नौकरी, किसानों को सम्मान, महिलाओं पर भी फोकस… बिहार के...

1 करोड़ नौकरी, किसानों को सम्मान, महिलाओं पर भी फोकस… बिहार के लिए NDA के संकल्प पत्र में और क्या-क्या?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मतदान को सिर्फ 6 दिन बाकी बचे हैं. एनडीए से लेकर महागठबंधन तक, सभी दल पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र के जरिए बिहार के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं. अब एनडीए भी अपना संकल्प पत्र पटना के मौर्या होटल में जारी कर दिया है. इस दौरान सीएम नीतीश और बीजेपी अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. मेनिफेस्टो में महिलाओं, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों पर खास फोकस किया गया है.

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में एक करोड़ नौकरी देने का ऐलान किया है, इसके अलावा महिलाओं को दो लाख तक की मदद देने की बात भी कही गई है। इसके अलावा एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अतिपिछड़ा वर्ग के विभिन्न व्यावसायिक समूहों तांती, ततमा, निषाद, मल्लाह, केवट, गंगोता, बिंद, नोनिया, तेली, तमोली, बढ़ई, धानुक, लोहाड़, कुम्हार, नाई, शिल्पकार, ठठेरा, माली, चंद्रवंशी, हलवाई, कानू, दांगी, तुरहा, अमात, केवर्त, राजवंशी, गड़ेरिया, इत्यादि अतिपिछड़े वर्गों को ₹10 लाख की सहायता देने की बात कही गई है।

ऐलान हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन होगा जो अतिपिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करके इन जातियों के सशक्तिकरण के लिए न्यायोचित कदम उठाने के लिए सरकार को सुझाव देने का काम करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home