HomeBiharबिहार में दर्दनाक हादसा, आम्रपाली एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार के...

बिहार में दर्दनाक हादसा, आम्रपाली एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार के चार लोगो की मौत

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं. यह घटना बरौनी-कटिहार रेल खंड के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के उमेशनगर स्टेशन के ढाला के पास हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक रघुनाथपुर गांव में आयोजित काली पूजा के मेले से लौट रहे थे, तभी डाउन आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.

मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहूआ गांव के निवासियों के रूप में हुई है. इनमें किशुन महतो के 40 वर्षीय पुत्र धर्मदेव महतो, मदन महतो की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी, उनकी 14 वर्षीय बेटी रौशनी कुमारी और नीतीश कुमार की 7 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी शामिल हैं. सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे और एक ही आंगन में रहते थे. इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.

हादसे की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. इलाके में इस हादसे के बाद मायूसी छाई हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home