HomeBiharदिल्ली रवाना हुए लालू, राबड़ी और तेजस्वी, कल लैंड फॉर जॉब मामले...

दिल्ली रवाना हुए लालू, राबड़ी और तेजस्वी, कल लैंड फॉर जॉब मामले में होगी पेशी

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होगी.

सीबीआई की विशेष अदालत ने 25 अगस्त 2025 को अपनी सुनवाई पूरी करने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने और सबूत देखने के बाद फैसला सुनाते हुए सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की थी.

साल 2004 से 2009 के बीच जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर जोन में ग्रुप डी पदों पर नियुक्ति हुई थी. आरोप है कि लालू यादव ने नौकरी के बदले अभ्यर्थियों से उनके परिवार और सहयोगियों के नाम पर जमीन ट्रांसफर करवाई. 18 मई 2022 को सीबीआई ने लालू के अलावा राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियों समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home