लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष ने वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया। इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे।
कार्यवाही के दौरान, जैसे ही विपक्षी सदस्य “हाय-हाय” के नारे लगाने लगे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट से खड़े हो गए और उनकी ओर इशारा करते हुए बोले, “ये सब ‘घाय-घाय’ है। देखिए, सबने एक जैसा पहना हुआ है। ये पहले भी पहनते थे। आप सब ये कपड़े पहने हुए हैं।” इसके बाद उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए सुझाव दिया, “इन्होंने ही आप सबको ये पहनने के लिए कहा होगा। आप सब अलग-अलग पार्टियों के होते हुए भी एक जैसा पहने हुए हैं।”
वहीं, हंगामे के बाद बिहार विधानसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, शुरू होते ही 6 मिनट तक भी नहीं चला सदन। 11:06 बजे ही स्पीकर नंद किशोर यादव ने विधानसभा को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया।