HomeBiharनहाने के दौरान खगड़िया में तीन बच्चों की डूबने से मौत, गांव...

नहाने के दौरान खगड़िया में तीन बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

लाइव सिटीज खगड़िया: खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के पीनगरा गांव में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. जबकि एक बच्ची गहरे गड्ढे में चले जाने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे ऋषव कुमार और राजकुमार—सरकारी विद्यालय में पढ़ाई कर घर लौट रहे थे. गांव में स्थित तालाब के बगल से गुजरते समय वे नहाने के लिए तालाब में उतर गए. नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई

परिजनों द्वारा कल से ही दोनों बच्चों की तलाश की जा रही थी. आज दोनों बच्चों के शव तालाब में तैरते हुए मिले, जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया. स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार ने बताया कि बच्चों की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं.

वहीं भरतखंड थाना क्षेत्र में भी एक बच्ची की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है. बच्ची भी नहाने के उद्देश्य से पानी में उतरी थी, लेकिन गहराई का अंदाज़ा नहीं होने के कारण वह डूब गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home