HomeBiharबिहार में अब प्रचंड गर्मी! 12 जिलों में पारा 40 डिग्री के...

बिहार में अब प्रचंड गर्मी! 12 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

लाइव सिटीज, पटना: प्रदेश के कई जिलों में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. बिहार के कई हिस्सों में बुधवार को भीषण लू का प्रकोप रहा. राज्य भर में कम से कम 12 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है. 

बीते बुधवार को जारी पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सर जिले में सबसे अधिक 42.8 डिग्री तापमान रहा. इसके अलावा गोपालगंज में 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रोहतास के डेहरी में 41.5 डिग्री, भोजपुर में 40.8 डिग्री, पटना में 40.7 डिग्री, गयाजी और औरंगाबाद में 40.6 डिग्री, मोतिहारी में 40.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर, सारण, दरभंगा में 40.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा. सीवान के जीरादेई में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोगों को गर्मी से बचने, ठंडक बनाए रखने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home