HomeBiharदिल्ली में बिहार NDA की हुई बड़ी बैठक, JP नड्डा रहे मौजूद,...

दिल्ली में बिहार NDA की हुई बड़ी बैठक, JP नड्डा रहे मौजूद, नाम दिया गया ‘स्नेह मिलन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के नेताओं की बैठकों का सिलसिला तेज हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठा ली है और वो चुनावी प्लान तैयार करने में जुटे हुए हैं। भाजपा सांसद और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई गई। जिसमें खुद जेपी नड्डा, विनोद तावड़े समेत भाजपा और एनडीए के मुख्य नेता शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बिहार के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से मुलाकात की और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों पर विचार-विमर्श किया। भाजपा सांसद संजय जायसवाल द्वारा आयोजित ‘स्नेह मिलन’ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा समेत राज्य के अधिकांश सांसद शामिल हुए।

बैठक में जद (यू) सांसद एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह सत्तारूढ़ गठबंधन की रणनीति को और बेहतर बनाने के लिए इस महीने के अंत में बिहार का दौरा कर सकते हैं और इसके नेताओं से मुलाकात करेंगे।

भाजपा नेता संजय जायसवाल के आवास पर बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। इस दौरान बिहार चुनाव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home