HomeBiharसोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर, DJ बजाने पर रोक, होली...

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर, DJ बजाने पर रोक, होली से पहले बिहार के DGP ने दी चेतावनी

लाइव सिटीज, पटना: होली में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. पटना में पुलिस पूरी तैयारी कर चुकी है. इस त्योहार में कोई ऐसी गलती ना करें कि आपको जेल जाना पड़ जाए. होली के दिन डीजे के साथ डांस-मस्ती करने की प्लानिंग कर रहे हैं और अश्लील गानों पर झूमने के चक्कर में हैं तो सचेत हो जाइए, ऐसा करने पर आपको जेल भी जाना पड़ सकता है.

डीजीपी विनय कुमार ने होली को लेकर लोगों को शुभकामना दी है. साथ ही उन्होंने कहा है, “पूरे उत्साह के साथ होली मनाएं और आपसी सौहार्द बनाकर रखें. साथ ही यातायात के नियमों का पालन भी करें. होली में सुनसान सड़क को समझकर तेजी में रेस करेंगे तो आपके ऊपर कार्रवाई होगी.

डीजीपी ने कहा है कि डीजे साउंड का प्रयोग होली में पूर्णत बंद रखा गया है. साथ ही अश्लील गानों पर डांस करना कानूनी अपराध है. इसके अलावा भी रात्रि 10:00 बजे के बाद किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर बजाना पूरी तरह प्रतिबंध पहले से है और होली में भी रहेगा. आगे कहा कि होली में अगर अश्लील गाना बजाते हैं, डीजे पर डांस-मस्ती करते हैं, पकड़े जाएंगे तो कार्रवाई होगी. जेल भी जाना पड़ सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home