HomeBiharपावर स्टार पवन सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट से बाईज्जत बरी, जानें...

पावर स्टार पवन सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट से बाईज्जत बरी, जानें क्या है मामला

लाइव सिटीज, रोहतास: पावर स्टार के नाम से चर्चित भोजपुरी के सीने स्टार अभिनेता व गायक पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है. बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय ने आचार संहिता के मामले में उन्हें बरी कर दिया है. पवन सिंह को साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने बाईज्जत बरी कर दिया है. जिसके बाद उन्होंने न्यायालय पर भरोसा जताया है.

दअरसल, सासाराम एसीजेएम-3 ने पवन सिंह को बरी कर दिया. पवन सिंह इस दौरान कोर्ट में हाजिर हुए. पवन सिंह पर लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन का मामला था. बता दें कि अभी भी चार अन्य मामले पवन सिंह पर लंबित हैं. जिसमें फिलहाल चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है.

पवन सिंह ने कहा कि केस संख्या 70/2024 में तमाम कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कोर्ट ने पवन सिंह को बरी किया है. अभी भी उन पर चार केस चल रहे हैं, जो कोर्ट में लंबित हैं. इस मामले में संझौली थाना अध्यक्ष, सर्किल ऑफिसर सहित चार गवाहों की गवाही हुई. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home