HomeBiharपॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, एक सप्ताह पहले...

पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, एक सप्ताह पहले ही लौटी थी घर से

लाइव सिटीज, खगड़िया: खगड़िया के एक आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाली थर्ड ईयर की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली है. आरोप है कि छात्रा का प्रेम प्रसंग अपने ही आईटीआई कॉलेज के एक छात्र से था. उससे कहासुनी होने के बाद उसने ऐसा कदम उठा लिया है. छात्रा की पहचान बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है.

इस मामले में आईटीआई कॉलेज के प्रोफेसर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद छात्रा जो हॉस्टल में रहती थी, उसका रूम बंद मिला. जिसकी सूचना कॉलेज के प्रिंसिपल और पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की छात्रा ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है.

बताया जा रहा है कि छात्रा को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया लेकिन वहां से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home