HomeBiharबिहार में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव? नीतीश के मंत्री ने कर दिया...

बिहार में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव? नीतीश के मंत्री ने कर दिया बड़ा इशारा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में आगामी नवंबर में विधानसभा चुनाव की उम्मीद की जा रही है. लेकिन इस बीच कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि बिहार में तय समय से पहले ही कभी भी चुनाव करवाए जा सकते हैं. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री का बड़ा बयान आया है और उन्होंने बिहार में कभी चुनाव करवाए जाने को लेकर बड़ा इशारा किया है.

मंत्री विजय चौधरी ने एनडीए के चुनाव में जाने की तैयारी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि एनडीए तैयार है और निर्वाचन आयोग जब चाहे चुनाव करवा ले. वहीं विजय चौधरी ने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है जो काफी कुछ संकेत करता है.

सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में आने के सवाल पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही इस पार्टी को खड़ा किया है, नीतीश कुमार ही जो करेंगे वही करेंगे. इसमें किसी दूसरे को दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है और न ही सलाह देने की. विजय चौधरी ने यह भी कहा कि एनडीए के तमाम घटक दल कभी भी चुनाव के लिए तैयार हैं और वह चुनाव आयोग को देखना है कि कब चुनाव कराए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home