HomeBiharभोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की गाड़ी से टक्कर में युवक की मौत,...

भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की गाड़ी से टक्कर में युवक की मौत, थाने ले गई पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: छपरा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई.  यह हादसा सामान्य नहीं था. इस सड़क हादसे में व्यापारी की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. बता दें कि जिस गाड़ी से उस व्यापारी की दुर्घटना में मौत हुई उस गाड़ी पर सवार लोगों को स्थानीय लोगों ने कब्जे में ले लिया. 

बता दें कि व्यापारी की मौत जिस गाड़ी से हुई वह गाड़ी भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की थी. इसके बाद बवाल बढ़ा तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और चालक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर एकमा पुरानी चट्टी परसा मोड़ के पास भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की स्कार्पियो कार से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई. वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया. उस युवक की मौत मौके पर ही हो गई, मृतक के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और भीड़ ने यहां जमकर बवाल मचाया. मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के एकमा पुरानी चट्टी परसा मोड़ निवासी राजकुमार महतो के 35 वर्षीय पुत्र धनंजय महतो के रूप में हुई. 

घटनास्थल पर इकट्ठा हुई भीड़ ने निशा उपाध्याय की स्कार्पियो गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद एकमा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और निशा उपाध्याय को साथ लेकर थाने चली गई. इससे पहले आक्रोशित भीड़ ने निशा उपाध्याय के साथ भी धक्का मुक्की की थी. एकमा पुलिस ने निशा उपाध्याय के साथ ही गाड़ी में सवार अन्य लोगों को भी भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें थाने ले आई. निशा की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के बाद ही गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home