HomeBiharराजधानी समेत राज्‍य के 21 जिलों का बढ़ा तापमान, पांच दिनों में...

राजधानी समेत राज्‍य के 21 जिलों का बढ़ा तापमान, पांच दिनों में कैसा रहेगा हाल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पछुआ व उत्तरी पछुआ हवा की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसका असर अब प्रदेश के अधिकांश शहरों के दिन व रात के तापमान पर पड़ा है। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के 21 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, वहीं प्रदेश के छह जिले वाल्मीकि नगर, सुपौल, खगड़िया, सबौर, बांका व पूर्णिया के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को 11.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के उत्तर बिहार जिले के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सुपौल, फारबिसगंज, पूर्णिया, किशनगंज, सीतामढ़ी समेत अन्य भागों में धुंध की स्थिति बने रहने के आसार है। प्रदेश में पछुआ की गति आठ से 10 किमी प्रतिघंटा है। इनके प्रभाव से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। वहीं दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहेगा।

प्रदेश के सारण जिले में 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 16.6 डिग्री, सुपौल में 1.8 डिग्री की गिरावट के साथ 17.2 डिग्री, फारबिसगंज में 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 18.0 डिग्री, कटिहार जिले में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी समेत प्रदेश के गया, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, फारबिसगंज, अररिया, सीतामढ़ी के अधिकतम पारे में वृद्धि दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home