HomeBiharदिल्ली के बाद बिहार में बनेगी NDA सरकार, केजरीवाल पर जनता ने...

दिल्ली के बाद बिहार में बनेगी NDA सरकार, केजरीवाल पर जनता ने सुना दिया फैसला: उपेंद्र कुशवाहा

लाइव सिटीज, पटना: राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि यह वहां की जनता का निर्णय है। पहले से ही ऐसा लग रहा था कि जनता इसी तरह का फैसला लेगी। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी गुस्सा था। बीजेपी की सरकार वहां बनने जा रही है, जो एक अच्छी बात है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर कुशवाहा ने कहा कि उन्हें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि उन्होंने किस कारण इस्तीफा दिया। लेकिन अगर उन्होंने इस्तीफा दिया है, तो सोच-समझकर और पार्टी के निर्देशों के तहत ही दिया होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है। यह बहुत ही मजबूत सरकार होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ ख्याली पुलाव पका रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home