HomeBiharसीआईएसएफ ने 787 पदों पर निकाली रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता सिर्फ दसवीं पास

सीआईएसएफ ने 787 पदों पर निकाली रिक्तियां, शैक्षणिक योग्यता सिर्फ दसवीं पास

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सीआईएसएफ ने 787 पदों पर रिक्तियां निकाली है जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 तय की गई है. सीआईएसएफ द्वारा कांस्टेबल और ट्रेड्समैन के 787 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त स्टेट बोर्ड से 10वीं या उसके समकक्ष की परीक्षा पास होना चाहिए.

सीआईएसएफ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए. 787 पदों में 641 पद पुरुषों के लिए, 69 पद महिला के लिए और 77 पद एक्स सर्विसमैन के लिए है. उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा. परीक्षा का पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा. फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 165 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 155 सेंटीमीटर है.

सीआईएसएफ की अधिसूचना के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. SC/ST और महिला उम्मीदवार को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी 21700 से 69100 रुपये के बीच होगी. आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है. इसके लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.cisfrectt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home