HomeBiharतेजस्वी यादव से मिलकर फूट-फूटकर रोया फिरोज, पुलिसिया जुल्म की सुनाई आपबीती

तेजस्वी यादव से मिलकर फूट-फूटकर रोया फिरोज, पुलिसिया जुल्म की सुनाई आपबीती

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मोहम्मद फिरोज से मिलने मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित कटैया गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फिरोज से बातचीत कर उनके साथ हुई घटना की जानकारी ली। दरअसल मोहम्मद फिरोज ने पुलिस पर जमकर पिटाई क आरोप लगाया था। जिसमें वो घायल भी हो गये थे। अपनी आपबीती सुनाते हुए फिरोज तेजस्वी के आगे फूट-फूट कर रोने लगे।

जिसके बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी ने कहा कि बिहार में यही सब हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में नहीं है उन्हें पता ही नहीं है कि बिहार में क्या हो रहा है। जो डीके बॉस बताएंगे उतना ही मुख्यमंत्री को मालूम होगा। स्थिति यह है कि लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। जिस पुलिस को जनता की सेवा और सुरक्षा करनी चाहिए वो भक्षक बनी हुई है।

तेजस्वी ने कहा कि निर्दोष आदमी की पिटाई किया गया और पुलिस ने रातभर उसे खाने के लिए खाना भी नहीं दिया। 25 हजार रुपये घूस लेकर उसे छोड़ा गया। ऐसे-ऐसे डीएसपी और पुलिस में जो भी विचारधारा वाला लोग है जिनका संघीकरण हो गया है और जो लोग अल्पसंख्यकों को बुरी नजर से देखते हैं। ऐसी नजर वालों का नजर सही कैसे होगी इसका तौर तरीका हमलोग अच्छे से जानते हैं । 


RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments