HomeBiharमहात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे CM नीतीश...

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे CM नीतीश कुमार, स्पीकर ने इशारे से रोका

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ताली बजाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, यह घटना बिहार की राजधानी पटना के गांधी घाट पर हुई, जहां मुख्यमंत्री समेत कई नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया था. जैसे ही मौन समाप्त हुआ, सीएम नीतीश कुमार ताली बजाने लगे. इस पर बिहार विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने तुरंत उन्हें रोका. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों ने कैमरों में कैद कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया है. यह पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है.

इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, अब तक इस पर सीएम नीतीश कुमार या जेडीयू की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home