HomeBiharबिहार बंद के दौरान सड़कों पर उतरे पप्पू यादव समर्थक, आगजनी कर...

बिहार बंद के दौरान सड़कों पर उतरे पप्पू यादव समर्थक, आगजनी कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तरफ बिहार बंद का आह्वान किया गया है. बंद के दौरान पटना के अशोक राजपथ पर पप्पू यादव के समर्थकों ने जाम लगा दिया है. साइंस कॉलेज के पास सड़क पर आगजनी कर रास्ते को बंद किया गया है. सड़क पर जमकर नारेबाजी की जा रही है. काम पर जा रहे लोगों को रोककर वापस भेजा जा रहा है.

बंद को लेकर पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि ये लड़ाई बिहार के युवा भविष्य की है, ये लड़ाई देश स्तर तक जाएगी. आज बिहार बंद है आगे देश बंद करेंगे. BPSC के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ BPSC का मामला नही है, ये उन सभी परीक्षाओं के लिए है जिसमे धांधली होती है.

वहीं बिहार बंद के आह्वान को लेकर अशोक राजपथ की कई दुकानें बंद दिखाई दे रही हैं. पप्पू यादव की तरफ से आज दूसरी बार बिहार बंद किया गया है. इससे पहले भी BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 3 जनवरी को चक्का जाम किया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home