HomeBiharआईपीएस विनय कुमार बनाए गए बिहार के नए डीजीपी, इतने साल का...

आईपीएस विनय कुमार बनाए गए बिहार के नए डीजीपी, इतने साल का होगा कार्यकाल

लाइव सिटीज, पटना: आईपीएस अधिकारी विनय कुमार बिहार के नए डीजीपी होंगे. उनका कार्यकाल दो साल का होगा. 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्तमान DGP आलोक राज की जगह लेंगे. आलोक राज का कार्यकाल 19 दिसंबर को खत्म हो रहा है. विनय कुमार 14 दिसंबर को वे चार्ज लेंगे. फिलहाल वह बिहार भवन पुलिस निर्माण विभाग के डीजी हैं.

विनय कुमार ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार से मुलाकात की थी, तभी से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि तब कहा गया कि यह मुलाकात झंझारपुर में बन रहे एक थाने को लेकर हुए विवाद के संबंध में हुई है. बिहार सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग के पास विनय कुमार के नाम का प्रस्ताव भेजा था. बताया जा रहा है कि दावेदारी की सूची में आलोक राज और शोभा अहोटकर का भी था.

डीजीपी का प्रभार संभाल रहे 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह-अध्यक्ष बनाया गया है. आलोक राज के पास निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की भी जिम्मेदारी थी. फिलहाल उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है.

जितेंद्र सिंह गंगवार को विजिलेंस के नए डीजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. होम मिनिस्ट्री की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि विनय कुमार को अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बिहार के पद पर तैनात किया जाता है. उनका कार्यकाल दो वर्ष तब तक के लिए अनुमान्य किया जाता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home