HomeBiharहोली-दिवाली, बकरीद-मोहर्रम और गर्मी की भी छुट्टी, राजभवन से 2025 के अवकाश...

होली-दिवाली, बकरीद-मोहर्रम और गर्मी की भी छुट्टी, राजभवन से 2025 के अवकाश का कैलेंडर जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के लिए 2025 कीअवकाश की सूची राजभवन ने जारी कर दी है. 2025 में 91 छुट्टियां घोषित की गई है. इन 91 छुट्टियों में 10 रविवार भी होगा. 2024 से 2025 में 2 दिन की छुट्टी अधिक है. वहीं, गैर शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए 61 दिनों की छुट्टी होगी.राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की सहमति के बाद राजभवन की ओर से छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है. राज भवन की ओर से जारी की गई छुट्टी सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में लागू होगा.

अगले साल शिक्षकों को गर्मी छुट्टी भी मिलेगी. 2024 से तुलना करें तो 2025 में दो छुट्टियां बढ़ी है. 2024 में 89 छुट्टियां राजभवन ने घोषित की थी और 2025 में 91 छुट्टियां घोषित की गई है. 2024 में 12 रविवार है और इसके कारण ही 2025 में दो छुट्टियां बढ़ गई है.

2025 में 13 मार्च से 15 मार्च तक 3 दिनों की होली की छुट्टी होगी. 16 मार्च को रविवार है इस तरह होली पर लगातार चार दिनों की छुट्टी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी लाभ उठाएंगे. इसके साथ 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक लगातार 10 दिनों की छुट्टी होगी, जिसमें श्री कृष्णा सिंह की जयंती, दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ की छुट्टी भी शामिल होगी. 19 अक्टूबर को रविवार है. इसलिए कुल 10 दिन की छुट्टी हो जाएगी.

क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 7 दिनों की लगातार छुट्टी रहेगी. बकरीद और मोहर्रम पर दो-दो दिनों की छुट्टी दी गई है. वहीं जनवरी महीने में 5 दिनों की छुट्टी रहेगी हालांकि छुट्टी अलग-अलग दिन मिलेगी, मसलन 6 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी, 22 मार्च को बिहार दिवस की छुट्टी भी दी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home