HomeBiharबिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, फिजिकल टेस्ट के लिए...

बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, फिजिकल टेस्ट के लिए 106955 अभ्यर्थी सफल, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

लाइव सिटीज, पटना: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल यानी केंद्रीय चयन परिषद ने कांस्टेबल के 21,391 पदों के आयोजित हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस लिखित परीक्षा में 1,06,955 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो आगे फिजिकल टेस्ट के लिए जाएंगे. रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी www.csbc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. गौरतलब है कि चयन पर्षद ने 7 अगस्त से 28 अगस्त तक 6 अलग-अलग दिन पर सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की थी.

बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए 17,87,720 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से 14,38,154 ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया और परीक्षा में 11,95,101 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. इन अभ्यर्थियों में भी 511 अभ्यर्थियों ने गलत रोल नंबर और रोल कोड अंकित किया जिसके कारण उनका रिजल्ट रद्द हो गया.

ऐसे में लिखित परीक्षा का रिजल्ट वैकेंसी से 5 गुना अधिक जारी किया गया है, जो शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए क्वालीफाई किए हैं. ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या कुल 1,06,955 है. लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षा में 30 फीसदी से अधिक अंक लाना अनिवार्य था. शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के विधाओं में प्राप्त अंक के आधार पर चयन के लिए अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home