HomeBiharतेजस्वी यादव ने कहा- पीएम मोदी बार-बार बिहार आ रहे... लेकिन बिहार...

तेजस्वी यादव ने कहा- पीएम मोदी बार-बार बिहार आ रहे… लेकिन बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार उपचुनाव में महागठबंधन की जीत हो रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रहे हैं. पूरे देश में जातीय गणना नहीं किया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री से बिहार के लिए विकास के लिए यह डिमांड रखना चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में हुए चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की जीत हो रही है. वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड में भी एक चरण का मतदान हो गया है. अब यह संदेह नहीं रहा है कि वहां कोई और आ रहा है.झारखंड में पहले चरण के चुनाव साफ स्पष्ट हो गया है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर से सरकार इंडिया गठबंधन की बन रही है, इसमें कोई दो राय नहीं है.जनता ने साफ संकेत दे दिया है.

उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दरभंगा दौरे के बाद कल जमुई दौरे पर आ रहे हैं. इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा प्रधानमंत्री बिहार आए उनका स्वागत है. इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन बिहार की पुरानी मांगों को पूरा करना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से पैर छूने की कोशिश की है. इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. कई बार उन्होंने पैर छुए हैं. अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी के भी पैर छू ले रहे हैं तो प्रधानमंत्री के पैर छूने में कोई दिक्कत नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home