HomeBiharउपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर कसा तंज, कहा - नीतीश कुमार सर...

उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर कसा तंज, कहा – नीतीश कुमार सर से पांव तक समाजवादी हैं, तेजस्वी से सार्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत का दावा किया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी. उन्होंने कहा कि हम रामगढ़ गए थे, चुनाव प्रचार किए हैं. जिस तरह का माहौल है उसको देखकर कहा जा सकता है कि बिहार में सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी.

उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि नीतीश बिहार के सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं, इसको लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा कि तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार को सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार सर से पांव तक समाजवादी हैं और उस हिसाब से काम कर रहे हैं. अगर कोई नीतीश पर ऐसे आरोप लगा रहा है तो वह हर तरह से दिवालिया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि राजद की स्थिति क्या है, यह तो पता चल ही गया है. लालू यादव बीमार हैं और उस हालत में भी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए जाना पड़ रहा है. दो तीन मिनट के भाषण के लिए पार्टी उन्हे उस हालात में क्यों ले जा रही है, ये भी जनता जानती है. लालू यादव को ले जाकर कितना भी चुनाव प्रचार करवा लें, कोई फायदा बिहार में नहीं होने वाला है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home