HomeBiharचिराग पासवान का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- बस कुर्सी बचाने की...

चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर तंज, कहा- बस कुर्सी बचाने की फिराक में रहते हैं पलटू चाचा

लाइव सिटीज, पटना: चिराग पासवान ने एकबार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा- नीतीश कुमार पलटू चाचा के नाम से मशहूर हो गए हैं. वह सालों भर कुर्सी बचाने की फिराक में रहते हैं. चिराग ने कहा-नीतीश कुमार ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया है. राज्य में भ्रष्टाचार, जंगलराज चरम पर है. किंतु मुख्यमंत्री लगातार कुर्सी बचाने में जुटे हैं. चिराग पासवान ने कहा-महागठबंधन सरकार में अपराधी बेलगाम हैं. उन्हें जो मन करता है वह कर कर रहे हैं क्योंकि उन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है. बिहार के सीएम तो सत्ता बचाने में व्यस्त है.

चिराग पासवान ने कहा नीतीश कुमार ने पहले हमारी पार्टी को तोड़ने का काम किया. फिर हमारे घर को तोड़ा. हमें डराने का काम किया. लेकिन मैं शेर का बेटा हूं, न टुटूंगा न झुकूंगा. चिराग पासवान ने कहा कि दूसरे की पार्टी को तोड़ने वाली की पार्टी एक नंबर से तीन नंबर की पार्टी बन गई.

इसके बाद चिराग ने कहा कि पिता के निधन के बाद भी उनके खिलाफ निम्न स्तर की बयानबाजी की जा रही है और नीतीश कुमार कह रहे हैं कि मैंने हमेशा राम विलास पासवान का सम्मान किया है? चिराग पासवान ने कहा कि मैंने हमेशा से मुख्यमंत्री का सम्मान किया है. कभी भी उनके पर्सनल लाइफ पर कोई टिपण्णी नहीं की है. वह आगे भी कभी नीतीश कुमार के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी नहीं करेंगे. क्योंकि मेरे नेता और मेरे पिता ने मुझे ये संस्कार नहीं दिए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home