HomeBiharफरियादी ने ने कहा- कोरोना काल में परिजन के मौत होने के...

फरियादी ने ने कहा- कोरोना काल में परिजन के मौत होने के बाद नहीं मिला मुआवजा…सीएम ने अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को लगाया फोन

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में एक बार फिर से लोगों की शिकायत सुन रहे हैं. सीएम आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की शिकायत सुन रहे हैं.

पश्चिम चंपारण से आये एक युवक ने कहा कि हमारे परिजन की कोरोना से सरकारी अस्पताल में मौत हुई. आज तक मुआवजा नहीं मिला. शिकायत सुन सीएम नीतीश ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को फोन लगाया. प्रत्यय अमृत फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके. इसके बाद नीतीश कुमार ने विभाग के सचिव को अपने पास बुलाया और कहा कि देखिए. आज तक मुआवजा नहीं मिला.

इधर सीएम नीतीश के ओएसडी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रत्यय अमृत की तबीयत खराब है. नीतीश कुमार ने कहा कि यह अलग बात है लेकिन अभी तक सहायता राशि क्यों नहीं मिली. यह मामला तो स्वास्थ्य का ही है. आपदा विभाग तो राशि देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे देखिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home