HomeBiharछठ घाटों का निरीक्षण करने के दौरान बेहद खुश दिखे CM नीतीश,...

छठ घाटों का निरीक्षण करने के दौरान बेहद खुश दिखे CM नीतीश, कहा – सब बहुत अच्छा होगा

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है. छठ पर्व का प्रथम दिन 5 नवंबर नहाय-खाय से शुरू हो रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा से पहले पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द छठ घाटों का काम पूरा करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह स्टीमर से अपने अधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देश देते नजर आए. उन्होंने छठ घाटों का जल्दी से निर्माण कार्य, घाटों की साफ सफाई, स्वच्छता और सुरक्षा के निर्देश दिये. छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार काफी खुश भी दिखे.

सीएम नीतीश ने कहा कि सब बहुत अच्छा है. लोगों को पूजा करने में सहूलियत होगी, वही सब देखने हमलोग आए हैं. सबकुछ हो रहा है चिंता की कोई बात नहीं है. सब बहुत अच्छा होगा

नीतीश कुमार ने छठ व्रतियों को अर्घ्य के दौरान किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा. घाटों तक पहुंचने के लिए रास्तों की साफ सफाई. सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती और घाटों पर भी बैरिकेडिंग के निर्देश दिए. अधिकारियों के मुताबिक, छठ घाटों की सफाई और मरम्मत और संपर्क पथ के निर्माण में 13 करोड़ 40 लाख खर्च होंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home