HomeBiharरोहतास में नहाने के दौरान सात बच्चे तालाब में डूबे, पांच की...

रोहतास में नहाने के दौरान सात बच्चे तालाब में डूबे, पांच की मौत

लाइव सिटीज, सासाराम: सासाराम से बड़ी खबर है। आठ बच्चे नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से पांच के शव अभी तक बरामद कर लिए गए हैं जबकि एक बच्चा प्रयास करके बाहर निकल गया। सभी बच्चे सोन नदी में डूब गए। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अगला तुम्बा गांव की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक लेख डूबने वाले सात बच्चों में तीन लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं। घटना स्थल पर भारी भीड़ लगी है। इन सभी बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया है। गोताखोरों की मदद से दो बच्चों की तलाश की जा रही है। प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना के संबंध में प्रत्याशदर्शियो ने बताया कि सभी बच्चे सोन नदी में नहा रहे थे। तभी एक बच्चा डूबने लगा। उसको डूबते देख सभी बच्चे बचाने के लिए गहरे पानी मे चले गए। जिससे सभी डूब गए।

ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची रोहतास पुलिस प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों के मदद से खोजबीन की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि डूबने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घटना के वक्त मौके पर बच्चे ही थे और सभी के सभी डूब गए। हल्ला होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home