HomeBiharसिर्फ ट्वीट करने से बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं हो जाती', विजय...

सिर्फ ट्वीट करने से बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं हो जाती’, विजय सिन्हा ने तेजस्वी-रोहिणी पर साधा निशाना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में भारी बारिश ने बाढ़ का कहर मचा दिया है, जिसके कारण 20 जिलों में अलर्ट जारी करना पड़ा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 16 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बाढ़ की स्थिति पर बयान देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।

विजय सिन्हा ने कहा कि लगभग 50 साल बाद नेपाल से इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी है और नेपाल में बांध बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को किसी भी कीमत पर तटबंधों को टूटने से बचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रशासन को कह दिया गया है कि किसी भी कीमत पर तटबंधन को टूटने नहीं दिया जाए। सरकार के द्वारा पैसे की कोई कमी नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ी तो लोगों के बीच जाकर हम सेवा करेंगे।

विजय सिन्हा ने इस दौरान तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य पर जमकर निशाना साधा। रोहिणी आचार्य के बिहार की बाढ़ की स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य को जनता के बीच जाकर उनकी मदद करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments